मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

राम नवमी 2022: भारत के 3 प्रसिद्ध राम मंदिर के दर्शन करने से बदलेगी आपकी किस्मत

प्रकाशित: Apr 08, 2022 23:02रिपोर्ट: Navtej TV

प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में जाने जाते है और चैत्र माह में उनका जन्मदिन बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। भगवान राम के कई मंदिर पूरे भारत में मौजूद हैं लेकिन कुछ मंदिर ऐसे है जिनके दर्शन करने से आपकी जिंदगी बदल सकती है। 10 अप्रैल को राम नवमी का पर्व है और इस दिन श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था।

उत्तर प्रदेश
अयोध्या का राम मंदिर हिंदुओं के लिए बहुत अहम जगह है और इस मंदिर को लेकर कई बार विवाद हुआ। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद यहां श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार राम नवमी के दिन इस मंदिर में जाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के राम राजा मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से आपकी जिंदगी में बदलाव आ सकता है। इस मंदिर के पहरेदार पुलिसकर्मी होते है अैर हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।

​​​​​​​

तमिलनाडु
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित भगवान राम का रामास्वामी मंदिर भी बहुत लोकप्रिय है। इस मंदिर में रामायण के समय में हुई सभी घटनाओं को दर्शाया गया है। रामास्वामी मंदिर को दक्षिण भारत का अयोध्या कहा जाता है। भारत का यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जिसमें राम के सभी भाइयों की मूर्तियां है।