मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

Ramadan 2022: शुरू होने वाला है रमजान का पाक महीना, सच्चा मुस्लिम नहीं करें ये काम

प्रकाशित: Mar 29, 2022 19:51रिपोर्ट: Navtej TV

मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है और इस महीने का इंतजार वह एक साल से करते है। बताया जाता है कि इस महीने में जो मुस्लिम होता है वह एक महीने तक रोजा रखता है और अल्लाह की इबादत करता है। रमजान को इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता और इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा।

पैगंबर मुहम्मद के सामने इस महीने में इस्लाम की पवित्र किताब का अनावरण किया जाता है और इसके ठीक बाद ईद उल फितर आता है। रमजान के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है और इन नियमों का जानना हर ​मुस्लिम के लिए जरूरी है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना एक माह का होता है और इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है। 1 मई 2022 को खत्म होने के साथ ही अगले दिन ईद मनाई जाएगी। रमजान की तिथि चांद पर निर्भर करती है और उसी दिन से वह शुरू होता है।


रमजान में लोग पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं और सूरज उगने के बाद से रोजा रखते हैं और सूरज ढलने के बाद इसे खोलते हैं। सूरज उगने से पहले खाना खाते हैं जिसे सहरी कहते है और सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़ी जाती है जिसके बाद रोजा खोला जाता है तो उसे इफ्तार कहते है। नवजात बच्चों, महिलाओं, गर्भवती औरतों और माहवारी के दौरान महिलाओं को रोजा नहीं कर सकती।

रमजान करने वालों को दिन में स्विमिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके मुंह में पानी जा सकता है।

रमजान के दौरान लड़ाई और झूठ नहीं बोलना चाहिए।

रमजान करने वाले इंसान को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

रमजान के दौरान थूक को निगल नहीं सकते।

रमजान के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।