मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

मंत्री को सेक्स स्कैंडल में फंसाने के लिए मॉडल का बनाया अश्लील वीडियो

प्रकाशित: Feb 02, 2022 11:24रिपोर्ट: Navtej TV

पिछले सप्ताह जोधपुर में एक महिला मॉडल ने होटल की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस घटना के कारणों का जब खुलासा हुआ था तो राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश के बारे में पता चला।

रिवाल्वर रानी' Priyanka Mishra, जिसे एक Video की वजह से छोड़नी पड़ी नौकरी

पुलिस ने बताया कि इस साजिश को रचने में दीपाली और अक्षत का हाथ है। इन दोनों ने मॉडल के जरिए रामलाल जाट को फंसाने की योजना बनाई थी। इन दोनों ने फोटो शूट के बहाने मॉडल को उदयपुर बुलाया और वहां से भीलवाड़ा गए। इसके बाद सर्किट हाउस के पास रूके और दोनों ने बाथरूम में नहाते हुए मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

Suicide करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना ये कहते हुए Model ने लगा दी मौत की छलांग

इसके बाद मॉडल को सर्किट हाउस में ठहरे नेता के पास भेजा गया लेकिन मॉडल ने इससे इनकार कर दिया तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके उस पर दबाव बनाया कि तुम्हारे वीडियो हमारे पास हैं अगर ऐसा नहीं किया तो हमें इन्हें वायरल कर देंगे।

जांच में पता चला है कि दो अन्य लड़कियों के साथ दीपिका और अक्षत ने भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में रामलाल जाट से मीले थे। इसके बाद इन्होंने कुछ कागजात दिखाए लेकिन जाट ने साफ कह दिया कि यह मामला उनसे जुडा नहीं है। रविवार को होटल की 7वीं मंजिल से कूदकर एक मॉडल ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी।