एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिन भर की 10 बड़ी खबरें
नाराज 20 विधायकों ने गहलोत को दी डिमांड लिस्ट
राज्यसभा चुनावों से पहले नाराज हुए कांग्रेसी विधायक CM गहलोत के मनाने पर मान तो जरूर गए है लेकिन उसके बदले जो इन विधायकों ने मांगे रखी है वो मांगे पूरी करना गहलोत आसान नहीं होगा।
आप प्रभारी ने राज्यसभा चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने राज्यसभा चुनावों में धांधली के आरोपों की एसआईटी बनाकर जांच कराने की मांग उठाई है, मिश्रा का कहना है कि धांधली हो रही है तभी तो दोनों पार्टियां बाड़ाबंदी कर रही है।
विधायक कुलदीप विश्नोई को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
हरियाणा के आदमपुर सीट से कांग्रेस विधायक कुलदीप विश्नोई को मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी देने वाले युवक को गुड़ामालानी से गिरफ्तार कर लिया है, कंवरराम ने विधायक कुलदीप विश्नोई को तीन अलग-अलग मैसेज कर चेतावनी दी थी।
कांग्रेस के 8 MLA मुझे देंगे वोट- सुभाष चंद्रा
राज्यसभा चुनावों में BJP समर्थक राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने कांग्रेस में सेंध लगाने का दावा किया है, चंद्रा ने कहा -30 BJP विधायकों के अलावा 12 और विधायकों का समर्थन मेरे साथ है। कांग्रेस के 8 विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे।
भगवान भोलेनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोश
कोटा में मौलाना इलियास सरफुद्दीन द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, टिप्पणी को लेकर बीजेपी युवामोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज गौतम ने एसपी कार्यालय में परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाड़ेबंदी में मौजूद मंत्री को लॉरेंस गैंग की धमकी
उदयपुर की बाड़ेबंदी में मौजूद मंत्री गोविंदराम मेघवाल से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग के संगठन SOPU का मेंबर बताया है।
पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित
राजस्थान में करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का पांचवीं और आठवीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बाड़ेबंदी के बीच रिजल्ट घोषित किया। इसके लिए बीकानेर पंजीयक कार्यालय की उदयपुर पहुंची थी।
परकोटा गणेश मंदिर में फलों से सजी झांकी
चांदपोल के परकोटा गणेश मंदिर में फलों की झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें युवाचार्य पंडित अमित शर्मा ने भगवान गणेश जी वैदिक मंत्रोच्चारण के अभिषेक किया, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भगवान की झांकी के दर्शन किए।
बेटे ने पत्थर मारकर की मां की हत्या
जिले के बागोर थाना इलाके के मानकीयास गांव में विमंदित बेटे द्वारा मां के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के भाइयों ने थाने में मृतका के पुत्र और पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
विधायक चंद्रकांता मेघवाल की बढ़ी मुसीबतें
केशोरायपाटन से भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. पुराने मामले में चंद्रकांता मेघवाल को पुलिस ने दूसरा नोटिस भी जारी कर दिया है. 9 जून को विधायक चंद्रकांता मेघवाल को तलब किया गया है।





