REET 2021: रीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भजनलाल गिरफ्तार
रीट भर्ती परीक्षा 2021 में कथित पेपर लीक मामले में एसओजी को बड़ी सफलता मिली हैं। पेपर लीक का मास्टरमाइंड भजनलाल बिश्नोई को गुजरात से गिरफ्तार हो गया है। इस मामले में पहले बत्तीलाल मीणा और पृथ्वीराज मीणा के साथ एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और 4 महीने से एसओजी भजनलाल बिश्नोई की तलाश में जूटी थी। इस गिरफ्तारी के बाद कई बड़े लोगों के नाम उजागर हो सकते हैं।
REET और SI धांधली प्रकरण: SOG ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे किरोड़ीलाल
रीट भर्ती में तो इतने लोगों कि गिरफ्तारी होने के बाद भी पेपर लीक के मास्टर माइड को पुलिस और एसओजी पकड़ नहीं पायी है। इस बात को लेकर सांसद किरोड़ी लाल SOG ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सांसद ने बोर्ड अध्यक्ष जारोली पर गंभीर आरोप लगाये।

एसओजी पर आरोल लगाते हुए कहा कि इतनी धांधली होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि पूरे मामले को रफादफा करने का काम किया गया। अगर सरकार को किसी बात का डर नहीं है तो वे सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाए। भजनलाल जालोर जिले का है जिसके संबंध कई जिलों से जुड़ा है कई भर्तियों में हुए फर्जीवाड़े में उसकी भूमिका हो सकती है।
सांसद किरोड़ी लाल ने कहा
आखिर SOG नींद से जाग गई और आखिरकार भजन लाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है आपको बधाई,लेकिन REET,SI और JEN भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के असली मगरमच्छ अभी भी आपकी गिरफ्त में आना बाकी है
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप बिना किसी दबाव में इन बड़े मगरमच्छों को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे





