मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

SDRF कमांडेंट IPS पंकज चौधरी ने अजमेर SP की मांग पर आनासागर झील पर तैनात की रेस्क्यू टीम

प्रकाशित: Feb 04, 2022 16:36रिपोर्ट: Navtej TV

810 वें उर्स मेले अजमेर के दौरान आना सागर झील में जायरीनो के स्नान के समय झील में डूबने की आशंका की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक अजमेर को एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम 02hc,17ct,02dvr मय वाहन एवं बचाव राहत उपकरणों के उपलब्ध करवाई गई है।

SDRF कमांडेंट IPS पंकज चौधरी ने टिहरी बांध का किया दौरा

जब तक उर्स का कार्यक्रम चलेगा टीम 12-12 घंटे की दो शिफ़्ट में 10 दिनों तक दिन—रात कार्य करेगी। IPS पंकज चौधरी के नेतृत्व में SDRF विभाग अच्छा काम कर रहा है। पिछले दिनों चौधरी उत्तराखंड दौरे के दौरान SDRF उत्तराखंड व लिटमस मरीन कम्पनी द्वारा संचालित संयुक्त डेमो का निरीक्षण कर विभिन्न उपकरणों की जानकारी ली थी।

​​​​​​​
इस दौरान चौधरी ने CISF के अधिकारियों के साथ बांध का निरीक्षण किया और बांध से जुड़ी विभिन्न टेक्निकल बिंदुओं पर जानकारी ली थी।