SDRF कमांडेंट IPS पंकज चौधरी ने टिहरी बांध का किया दौरा
SDRF के कमांडेंट आईपीएस पंकज चौधरी उत्तराखंड दौरे के दौरान टिरही पहुंचे। इस दौरान उन्होंने SDRF उत्तराखंड व लिटमस मरीन कम्पनी द्वारा संचालित संयुक्त डेमो का निरीक्षण कर विभिन्न उपकरणों की जानकारी लेने के बाद डैम पर बोटिंग किया।

टिहरी बांध की देखरेख की जिम्मेदारी CISF के पास है। इस दौरान चौधरी ने CISF के अधिकारियों के साथ बांध का निरीक्षण किया और बांध से जुड़ी विभिन्न टेक्निकल बिंदुओं पर जानकारी ली। टिहरी बांध विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है जो इस प्रदेश के साथ देश के लिए विशेष महत्व रखता है।

चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान में एसडीआरएफ की टीम भी अच्छा काम रही है और इस दौरे की जानकारी आने वाले समय में बहुत फायदेमंद साबित होगी।


