मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पायलट के जन्मदिन से एक दिन पहले जयपुर में जुटेंगे लाखों समर्थक,जानें इसके सियासी मायने

प्रकाशित: Sep 01, 2022 16:44रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में इन दिनों सीएम गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रिय अध्यक्ष बनाने की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट के सीएम बनने की बात कही जा रही है। काफी लंबे समय बाद पायलट मीडिया के सामने आए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा जो आलाकमान तय करेगा उसको मानना होगा। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का 7 सितंबर को जन्मदिन है और जन्मदिन से एक दिन पहले जयपुर में उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुट अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गए है।

Sachin Pilot ने बताया Ashok Gehlot Congress के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं!

सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है, लेकिन इस बार कार्यक्रम 6 सितंबर को रखा गया है क्योंकि 7 सितंबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है जिसमें पायलट भी शामिल होंगे। इस वजह से जन्मदिन से एक दिन पहले समर्थकों से मिलने का कार्यक्रम घोषित किया है। पायलट के जन्मदिन पर जुटने वाली भीड़ के कई सियासी मायने भी लगाए जा रहे है। प्रदेश भर में ब्लड डोनेशन और वृक्षारोपण के कार्यक्रमों का आयोजन होगा और पायलट समर्थन विधायक इस दिन दिल्ली बैठे नेताओं को अपनी ताकत दिखाएंगे।


सचिन पायलट पिछले 2 साल से सत्ता या संगठन में प्रत्यक्ष भूमिका में नहीं है और हाईकमान उन पर जल्द फैसला लेगा। पायलट समर्थक लंबे समय से इसी का इंतजार कर रहे है कि पायलट से जो वादा किया गया था वह पूरा करने का समय आ गया है। 22 सितंबर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। सभी लोग मान रहे है कि इस बार पायलट को राजस्थान की कमान मिलेगी तो गहलोत को अध्यक्ष बनाया जाएगा।