पायलट ने फिर दिखाए बगावती तेवर, सोनिया गांधी को दो टूक जल्द बदले सीएम नहीं तो..
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर कांग्रेस हाईकमान को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर सीएम नहीं बदला तो राजस्थान का हाल पंजाब जैसा होगा। पायलट ने कहा है कि राजस्थान में जल्द से सीएम बदला जाए नहीं तो सरकार बनाना आसान काम नहीं होगा और चुनावों में पंजाब जैसा ही हाल होगा। पायलट ने जिस अंदाज में कहा उसे देखकर लग रहा है कि कांग्रेस में जब बड़े स्तर पर झगड़ा शुरू होगा और सीएम गहलोत को फिर अपनी सरकार बचाने के लिए चाल चलनी होगी।
सामने आएंगे मदरसों की काले कारनामे, 7442 मदरसों की होगी जांच!
NDTV ने सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि सचिन पायलट पिछले दिनों सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के बाद ये प्रस्तवा रखा था। पायलट ने साफ शब्दों में कांग्रेस के बड़े नेताओं को कहा है कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है तो जल्द ही मुख्यमंत्री बदलना होगा। पायलट ने कहा कि यह काम जल्द नहीं किया गया तो पंजाब जैसा हाल ही राजस्थान में होगा।

इस खबर के बाद राजस्थान की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है और सीएम गहलोत अपने इस्तीफे को लेकर बयानबाजी कर रहे थे वह अब सही साबित होती नजर आ रही है। सीएम बदलने का फैसला आसान काम नहीं है लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार एक भी राज्य में नहीं रहेगी। पायलट को सीएम बनाने की बात पीके ने भी रखी होगी शायद इसी वजह से कांग्रेस राजस्थान में बड़ा दाव चल सकती है।





