ना कोई मंत्री ना कोई बड़ा पद फिर भी कांग्रेस ने बनाया 4 राज्यों में स्टार प्रचारक
इन दिनों देश में 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का माहौल बना हुआ है और सभी दल प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इस बार कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई बड़े नेताओं को जगह नहीं मिली है तो कुछ ऐसे नेताओं को जगह दी है जो किसी बड़े पद नहीं है केवल विधायक है।
कांग्रेस ने राजस्थान के दिग्गज युवा नेता सचिन पायलट को पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में स्टार प्रचारक की रूप में चुनावी मैदान में उतरा है। पायलट ने जब गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत की तो उसके बाद उन्होंने कोई बड़ा पद नहीं मिला और इसके बाद कांग्रेस उनको स्टार प्रचारक बनाने में अपना फायदा देख रही है। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि युवाओं के बीच पायलट की जबरदस्त लोकप्रियता है और वह जहां भी जाते उनके समर्थक उनकी ताकत बन जाते हैं।
पायलट को गहलोत पूरी तरह से किनारे करने में सफल हुए लेकिन दिल्ली आलाकमान को पायलट की ताकत का पता है इसलिए पायलट को चुनावों में स्टार प्रचारक बनाया गया है। पायलट को लेकर प्रियंका गांधी बहुत ही अलर्ट है उनको इस बात का पता है कि कांग्रेस अगर पायलट को किनारे करती है तो वह भी पार्टी को छोड़ सकते हैं।

कांग्रेस इस बात से अच्छी तरह वाजिब है कि राजस्थान में गहलोत के बाद पायलट ही ताकतवर नेता हैं। कांग्रेस को पहले ही पायलट गुट के साथी बीजेपी में शामिल हो गए है। पायलट का यूपी और पंजाब में अच्छा वोट बैंक है और इसी वजह से कांग्रेस ने उनको स्टार प्रचारक बनाया है।





