मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पायलट ने कहा इंतजार करो सब अच्छा होगा बढ़ते अपराध और छात्रसंघ चुनावों पर जताई चिंता

प्रकाशित: Aug 31, 2022 21:02रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों सीएम गहलोत और पायलट को लेकर हर दिन नई-नई खबरे देखने को मिलती है और जनता को बेसब्री से इंतजार हो रहा है कि आने वाले दिनों कुछ बड़ा बदलाव होगा या नहीं। लेकिन पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर बहुत बड़ा खुलाया किया है। पायलट ने कहा कि जो हाईकमान कहता है उसे सबको मानना पड़ता हे और राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है, जो दिखता है, वो होता नहीं। पायलट ने कहा इंतजार करो सब अच्छा होगा और इसी बात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे है।

बाबा के राज में घटता Crime और बढ़ती PM की दावेदारी!

पायलट ने बढ़ते क्राइम और छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई की हार पर भी सवाल उठाते हुए कहा की इन पर विचार करने की जरूरत है। राजस्थान में अपराध बढ़ना बहुत चिंताजनक है लेकिन दलित और आदिवासी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं होना बहुत ही ज्यादा चिंताजनक है।

पायलट ने बुधवार को अपने आवास पर लोगों और कार्यकर्ताओं से भी मिले और प्रदेश को लेकर कई बातों पर अपने विचार प्रकट किये। पायलट लंबे समय से दिल्ली हाईकमान की बात मानकर पार्टी के साथ जुड़े हुए है लेकिन अब यह देखना होगा कि उनको आने वाले दिनों बड़ी जिम्मेदारी मिलती है या नहीं।