मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

पायलट का सीक्रेट प्लान: हाईकमान ने बढ़ाई दूरियां, जल्द करेंगे नई पार्टी का ऐलान!

प्रकाशित: Apr 24, 2023 17:29रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान कांग्रेस इन दिनों ​बीजेपी से कम और अपनी आपसी गुटबाजी में ज्यादा परेशान है क्योंकि पायलट ने जिस तरह से अपने बगावती तेवर सख्त कर लिए उससे लग रहा है कि वह अब कांग्रेस में कुछ ही दिन के मेहमान है। पायलट ने लंबे समय बाद अपनी बात रखी है और इसके बाद से दिल्ली आलाकमान की नजरे पायलट की हर हरकत पर और वह भी इसी इंतजार में है कि पायलट कुछ करें तो हम भी कुछ कहने लायक रहे।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच कोल्ड वार फिर से तेज हो गया है क्योंकि बीजेपी राज के करप्शन पर कार्रवाई के मुद्दे पर सचिन पायलट झुकने के​ लिए तैयार नहीं है। इस बात को हाईकमान के सामने पायलट ने रखा है और सवाल खड़ा किया कि इसमें गलत क्या है। पायलट ने कहा- बीजेपी राज के करप्शन पर जांच ओर कार्रवाई की मांग करना कांग्रेस विरोधी गतिविधि कैसे हो सकता है। मैंने किसी नेता का नाम नहीं लिया है हमने सरकार में आने से पहले बीजेपी के करप्शन पर जो सवाल उठाए उन्हीं बातों को अनशन के दौरान उठाया है।

गहलोत ने पायलट के अनशन की बात को हाईकमान को रिपोर्ट के माध्यम से बताया है। पायलट ही नहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने करप्शन को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए है जो चिंता का विषय है। लेकिन पायलट ने तो बीजेपी के करप्शन की बात की है और उसको ही पार्टी विरोधी बताने की बात सामने आ रही है। पायलट ने जिस तरह से अपना बयान दिया है उसे देख कर लग रहा है कि उन्होंने नई पार्टी बनाने की तैयार पूरी कर ली है केवल नाममात्र की औपचारिकता बची है।

भूमाफिया और अफसरों ने ली गरीब की जान

पायलट ने लगभग 5 साल तक हाईकमान की बात को मानकार चुप बैठे रहे और जब अपनी बात रखी तो उनको कर्नाटक चुनावों की स्टार प्रचारकर की लिस्ट से गायब कर दिया गया। यह बात सामान्य नहीं है क्योंकि हाईकमान भी अब पायलट से दूरी बनाने में लगा हुआ लेकिन वह पायलट के कदम का इंतजार कर रहा है कि वहीं कुछ फैसला कर लें ताकि उनका नाम इसमें शामिल नहीं हो।

पायलट का राजस्थान में ही नहीं अन्य राज्यों में अच्छा जनाधार है और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। पायलट को बीजेपी, आप और रालोपा ने अपने यहां आने का न्यौता तक दे दिया है लेकिन पायलट अपनी पार्टी बनाकर मैदान में उतरेंगे और इसके लिए उनकी बात प्रशांत किशोर से होने की बात भी सामने आई है। इस प्रकार की खबरों में कितने सच्चाई है यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन पायलट अब मन बना चुके है कि इस बार नहीं तो फिर कभी नहीं।