रात के अंधेरे में ढहा दिया सालासर-बालाजी का तोरण द्वार, जनता में भारी आक्रोश
राजस्थान में इन दिनों धर्म को लेकर जबरदस्त राजनीति देखने को मिल रही है विकास के नाम पर प्रशासन ने सालासर-बालाजी का तोरण द्वार आधी रात को ढहा दिया। इस कार्यवाही को लेकर बीजेपी ने विरोध करना शुरू कर दिया है और जनता में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। चूरू जिले में प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर से पहले मुख्य मार्ग पर स्थित राम दरबार की मूर्तियों वाले पत्थर के भव्य प्रवेश द्वार को रात के अंधेरे में तोड़ दिया।
Audio Viral: छात्रा बोली, घर पर अकेली हूं आप आ जाओ, बस Number बढ़ा देना मेरे
प्रवेश द्वार को जेसीबी से तुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में इसको लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस मामले को लेकर आंदोलन करने और मामले को विधानसभा में उठाने की चेतावनी देते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी नेता ट्वीट कर गहलोत सरकार पर तंज कस रहे है और धार्म विशेष को निशाना बनाने की बात कह रहे हैं।

सालासर-सुजानगढ़ मार्ग को को चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है और इसी वजह से इसको हटाया गया हैं लेकिन इसको हटाने से पहले किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी। ठेकेदार ने ना मूर्तियों को हटाया और ना ही हिन्दू संगठनों को सूचना दी और आधी रात में इसे तोड़ दिया। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस अपना अस्तित्व खतरे में देख मंदिर जाने का दिखावा करने लगी लेकिन उनकी असलियत सामने आ गयी हैं। इस मामले को लेकर गहलोत सरकार के कैबिनट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि तोड़न से पहले भगवान राम की मूर्ति को उचित तरीके से दूसरे स्थान पर ले जाया जाना चाहिए था।





