मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

11 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर होगी शनि देव की कृपा

प्रकाशित: Dec 10, 2021 17:36रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसंबर 11, 2021, शनिवार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्द

शक सम्वत - 1943, प्लव

तिथिशुक्ल पक्ष अष्टमी

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:40 PM

अमृत काल - 02:15 PM – 03:55 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:20 AM – 06:12 AM

सूर्योदय - 7:00 AM

सूर्यास्त - 5:42 PM

मेष राशिफल- आज समय व्यापार के लिए अनुकूल है। नौकरी में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष राशिफल- शनि देव की कृपा से आपका हर काम पूरा होगा और इससे आपको लाभ होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशिफल- व्यवसाय करने वालों के लिए आर्थिक लाभ दिख रहा है। छात्रों को नौकरी के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह- सेहत में उतार-चढ़ाव होगा लेकिन परिवार की खुशी में आपका दिन बितेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वाहन चलाते समय सावधान रहें। आपकी शादी की अड़चन भी दूर होगी।

कन्या- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आज पैतृक संपत्ति से बड़ा धन लाभ होगा और बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ नहीं डाले। रोजगार के अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है।

मकर- जीवन में मिली नई सफलता का आनंद मिलेगा और रोजगार के क्षेत्र में खुश खबरी मिलेगी। परिवार के सदस्य आपकी उम्मीदों पर सही साबित होंगे। परिवार के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिये शहर के बाहर जा सकते हैं।


कुंभ- आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अटका हुआ काम भी पूरा होगा लेकिन उसके लिये आपकी जमा राशि भी खर्च होगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा और घर में मेहमानों के आने की पूरी संभावना है।

कर्क- जीविका के क्षेत्र में निराशा मिलेगी। जीवनसाथी को लेकर सुखद समाचार मिलेगा। आपके जीवन में जीवनसाथी के आने के संकेत मिल रहे हैं।

तुला- व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे।

धनु- पारिवारिक जीवन में संतान के कारण तनाव मिल सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।