मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

10 किलो RDX से जयपुर को बम धमाकों से दहलाने की साजिश का हुआ खुलासा

प्रकाशित: Mar 31, 2022 17:14रिपोर्ट: Navtej TV

चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पुलिस ने रतलाम के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास बम बनाने की सामग्री मिली हैं। बताया जा रहा है एक कार में बम बनाने की सामग्री, टाइमर और करीब 8-10 किलो आरडीएक्स मिली है जिसका इस्तेमाल जयपुर में ​सीरियल ब्लास्ट करने में इस्तेमाल होता। इन आरोपियों ने निंबाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने की तैयारी में थे जो जयपुर में ब्लास्ट की घटना को अंजाम देते।

WAR पर भारी प्यार: Ukrainian Girl से Indian Boy करेगा शादी!

लेकिन समय रहते इनकी साजिश का खुलासा हो गया और पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन तीनों के आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का शक है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 3 संदिग्ध युवकों को पकड़ा और तलाशी में उनसे टाइमर सहित बम बनाने की सामग्री व आरडीएक्स मिला था।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस घटना के पीछे कई लोगों के नाम भी जुडे हो सकते हैं। पुलिस ने समय रहते इसका खुलासा कर दिया नहीं तो यह बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते। पुलिस जल्द ही इन लोगों से पूछताछ करके इस घटना का पूरा पर्दाफाश करेगी।