मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

शनि जयंती पर बना रहा है ये अद्भुत संयोग, बदलेगी किस्मत होगी शनि की कृपा

प्रकाशित: May 13, 2022 21:06रिपोर्ट: Navtej TV

हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है और इसी वजह से सप्ताह के सात दिन अलग—अलग भगवान की पूजा होती है। हर बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है और इस बार एक अद्भुत संयोग बन रहा है जो आपके जीवन में बड़ा बदाल कर सकता है। शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हुआ था और इसी वजह से ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार सोमवार 30 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी।

नमाज पढ़ने पर लगाएं रोक, हिंदू संगठनों ने दायर की याचिका!

इस बार शनि जयंती के दिन सर्वार्थ ​सिद्धि योग पूरे दिन होगा। इस दिन आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सही मुहूर्त में पूजा करनी होगी। सुबह 11 से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक पूजा के लिए शुभ समय रहेगा।

पूजा विधि
शास्त्रों के अनुसार प्रात: काल उठकर स्नान करें और शनिदेव की मूर्ति पर तेल, फूल माला, गुड और काले तेल अर्पित करने चाहिए। इसके बाद तेल का दीपक जलाकर शनि चालिसा का जाप करें तो आपके जीवन से पैसों की कमी हमेशा के लिए दूर होगी।


इस दिन दान करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और सभी प्रकार की पापों से मुक्ति मिल जाएगी। शनि देव बहुत प्रसन्न होने वाले देवता है तो आप सच्चे मन से उनकी पूजा करें तो आप की किस्मत बदल जाएगी। अगर शनि देव की कृपा आप पर नहीं है तो कोई भी भगवान आपकी मदद नहीं कर सकता।