मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

होली से पहले इन राशियों पर बरपेगा शनि देव का कहर, फिर बढ़ेगी मुश्किल और होगी धन की कमी

प्रकाशित: Mar 03, 2023 01:18रिपोर्ट: Navtej TV

रंग का त्योहार होली सभी के जीवन में खुशियों से रंग भरने जा रहा है लेकिन इस बार होली दो दिन मनाई जाएगी और इसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचाग के अनुसार इस बार दो दिन होली का पर्व मनाया जाएगा और इसके कई प्रकार के कारण बताए जा रहे हैं। लेकिन इस बार होली से पहले लोगों को शनि की चाल के कारण कई प्रकार की परेशानियां उठानी पड़ेगी इसी बात को लेकर लोगों में डर है कि उनके जीवन में इसका कितना असर होगा।

पंचाग के अनुसार बताया जा रहा है कि होली से एक दिन पहले शनिदेव उदित होने वाले हैं। शनि देव 6 मार्च को रात 11 बजे बाद कुंभ राशि में उदित होंगे और इसी वजह से ज्योतिषियों ने बताया है कि इसका प्रभाव कुछ राशियों पर होगा। आइए जानते हैं कि उन 4 राशियों के बारे में जिनकी मुश्किलें बढ़ाने वाली है।

कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में

तुला राशि- यदि आप किसी प्रॉपर्टी में या अन्य चींज में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार आपको थोड़े समय के लिए अपने इस प्लान को रोक लेना चाहिए ताकि आपका आर्थिक नुकसान नहीं हो। रुपये-पैसे को लेकर आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- उदयवान शनि आपके सेहत पर भी प्रभाव डालेगा इसलिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। अनजान लोगों के साथ लेन—देन करने से बचना होगा ताकि आपका आर्थिक नुकसान टल जाए। अपने क्रोध पर थोड़ा सयंम रखें ताकि आपका किसी से झगड़ा नहीं हो।

कन्या राशि- उदयवान शनि कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों को प्रभावित करेगा। पति—पत्नी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है और इसके कारण बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़ा ऑफर आपके हाथ से फिसल जाएगा।

मीन राशि- शनि उदय होने के बाद दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए वाहन सावधानी के साथ चलाएं ताकि आपकी और दूसरों को नुकसान नहीं हो। इस प्रकार की परेशानियां का समाधान पाने के लिए आप अच्छे ज्योतिषियों से सलाह लेनी होगी।