देशभर में प्रसिद्ध है मां दुर्गा के 3 मंदिर, जहां भक्तों की पूरी होती हर मुराद
सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत ज्याद महत्व होता है और 9 दिन तक पूरे देश में इसको बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां के नौ रूपों की पूजा होती है और भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। इसके लिए भक्तों को मां दुर्गा के सबसे चर्चित मंदिरों में जाना होगा और उनकी प्रार्थना करनी होगी।
राजस्थान के बीकानेर में देशनोक गांव में मां करणी देवी का मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस मंदिर को चूहों की देवी कहा जाता है और इस मंदिर में हजारो चूहों को देखा जा सकता है। यहां हर साल लाखों भक्त अपनी मुदार लेकर पहुंचते है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वाला देवी का मंदिर एक शक्तिपीठ माना जाता है। इस स्थान का महत्व प्राचीन कथा से जुड़ा हुआ है। यहां जाने वाले सभी भक्तों को शक्ति मिलती है और उनका हर काम बनता है।

गुजरात में स्थित अंबाजी मंदिर कई सदियों पूराना है और इस मंदिर का विशेष महत्व है। यह देश का ऐसा मंदिर है जहां मुर्ति की नहीं एक श्रीयंत्र की पूजा होती है। ऐसा बहुत कम मंदिरों में देखने को मिलता है। इन मंदिरों को मुगलों के समय तोड़ने का पूरा प्रयास किया गया था।





