मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

बागेश्वर धाम के समर्थन में शिवसेना करेगी बड़ा आंदोलन, पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई

प्रकाशित: Mar 29, 2023 05:27रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान मेवाड़ की वीरभूमि पर हम सभी की श्रद्धा और आदर के केंद्र पूज्य गुरुदेव धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम वाले की धर्म सभा जो कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में उदयपुर में आयोजित हुई थी उसमें कहीं गई शहर बातों को सामाजिक विद्वेष की बातें बताकर प्रशासन द्वारा जो अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है उससे हम सभी बहुत आहत हैं।

मेवाड़ के ऐतिहासिक राष्ट्रीय महत्व के स्थल हिंदुओं सूरज कहे जाने वाले महाराणा प्रताप की जन्म स्थली कुंभलगढ़ दुर्ग में अवैध अतिक्रमण कोई छुपा हुआ विषय नहीं है समय.समय पर इस अतिक्रमण को हटाने की मांग सरकारों से होती रही है विधानसभा में भी इस निमित्त के प्रश्न पूछे जाते रहे हैं तथा प्रशासन स्वयं भी समय.समय पर अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने की कार्रवाई की प्रक्रिया चलाती है

फटाफट अंदाज में Rajasthan की बड़ी खबरें | Top Headlines

भारत में संविधान सर्वोपरि है एवं भारत की समस्त विधियां संविधान द्वारा अनुशासित है भारत के संविधान अथवा भारत में लागू किसी भी विधि में किसी भी रंग को किसी धर्म अथवा समुदाय विशेष के लिए आरक्षित करने का कोई भी प्रावधान नहीं है तब ऐसी दशा में तथाकथित तौर पर किसी रंग विशेष को प्रशासन द्वारा किसी धर्म या समुदाय विशेष से जोड़ कर किस प्रकार से सांप्रदायिकता के विरुद्ध माना जा कर यह अपराध पंजीबद्ध किया गया है यह समझ से परे है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि किनके समक्ष तथाकथित शब्द उच्चारित किए गए या तथाकथित तौर पर किसी धर्म एवं समुदाय के लोगों के द्वारा उन्हें सुना गया और उनकी संप्रदायिकता भावना को ठेस पहुंचीए जबकि प्रशासन द्वारा कार्रवाई कृत मात्र एक धर्म समुदाय के अनुयायियों को लक्ष्य बनाकर कारित किया गया है उक्त कृत्य से अवश्य ही सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है उक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट से प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार के अपराध का कोई गठन नहीं होता उक्त प्रथम सूचना रिपोर्ट निरस्त किए जाने योग्य है।

अतः आपसे हम सभी प्रार्थना करते हैं कि इस प्रकार की जल्दी बाजी में प्रारंभ की गई कार्रवाई को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए।