मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

3 दिन के जयपुर प्रवास पर रहेंगे श्री ऋतेश्वर जी महाराज, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिकरत

प्रकाशित: May 13, 2022 17:20रिपोर्ट: Navtej TV

परमपूज्य सदगुरु श्री ऋतेश्वर महाराज 3 दिन के प्रवास के लिए 13 मई को जयपुर आएंगे। 13 से 15 मई तक महाराज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ऋतेश्वर महाराज हमेशा इस बात पर जोर देते है कि सनातन संस्कृति के बिना भारत की कल्पना करना अधूरी है। सनातन संस्कृति हमें एकजुट करती है और इस बात का परिणाम हमें इतिहास से पता चलता है। देश में शिक्षा के विकास के लिए सनातन बोर्ड का निर्माण करना उनकी पहली प्राथमिकता है क्योंकि इस समय जो शिक्षा दी जा रही है वह अंग्रेजी पद्धति वाली है।

श्री आनंदमधाम के प्रमुख सदगुरु ऋृतेश्वर महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। सनातन धर्म के अच्छे जानकार होने के साथ आध्यात्मिकता, राजनीति विज्ञान और मेडिकल के क्षेत्र में उनका ज्ञान अद्भूत है। इसी वजह से वह समय पर समय पर देश के कौने-कौने में जाकर लोगों को सनातन धर्म के साथ देश के विकास करने के बारे में बताते है। महाराज ने कहा सनातन को कोई मिटा नहीं सकता क्योंकि कई लोगों ने प्रयास किया वो खुद मिट गए लेकिन वह इसे नहीं मिटा सके।

महाराज कहने को तो धर्मगुरू है लेकिन राजनीति के क्षेत्र में उनकी पकड़ किसी से छूपी हुई नहीं है। यूपी चुनाव हो या किसी अन्य राज्यों के चुनाव इनके द्वारा की गई भविष्यवाणी सही साबित होती है। राजनीति के क्षेत्र में महाराज चाणक्य से कम नहीं है इनका अनुमान और दावा कभी गलत नहीं होता है इस बात का प्रमाण यूपी चुनावों के समय देखने को मिला था। महाराज इस प्रवास के दौरान राजस्थान चुनावों को लेकर बड़ी बात कह सकते हैं जो राजनीतिक दलों के लिए बहुत अहम हो सकती है। जयपुर आगमन पर राजस्थान के दबंग अफसर और एसडीआरएफ चीफ पंकज चौधरी की अगुवाई में महाराज का स्वागत सत्कार किया जाएगा। तीन दिन तक होने वाले सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में महाराज के साथ पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

जयपुर में विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

13/05/2022
एसडीआरएफ़ गडोता
मुख्यालय , जयपुर

आरती -6.15 pm
रात्रि प्रसादी 8 pm - 9 pm

14.05.2022
( एसडीआरएफ़ मुख्यालय, गाड़ोता )

??माल्यार्पण , आरती - 8 am
??गार्ड ऑफ़ ऑनर - 10 am
?? मोटिवेशन व स्ट्रेस प्रबंधन सेमिनार ~10.15 am - 11.30 am
??गुरु दर्शन ~11.30 am - 1 pm
सुंदर कांड पाठ
??गुरुवाणी व भजन संध्या
-7pm -9 pm
भोजन प्रसादी

15/05/2022
(गांधीनगर आवास , जयपुर )

?? भगवान गोविंददेव दर्शन-
6 am - 7 am
??जलपान , फलाहार- 9 am ( गांधीनगर आवास , जयपुर )
??गुरुदेव दर्शन- 10 am -1 pm
???प्रेस -कॉन्फ़्रेन्स? -5 pm
??सायंकाल गुरुदर्शन लाभ-
6pm - 8 pm