मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

रूपवास राजकीय कॉलेज के अध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा ने किया कब्जा, 21 वोट से मिली जीत

प्रकाशित: Aug 31, 2022 17:37रिपोर्ट: Navtej TV

रूपवास कस्बे के स्टेशन रोड़ एसबीआई बैंक के पीछे स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा ने जीत हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ यादव सिंह ने बताया कि कस्बे के सरकारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए है।
छात्र संघ चुनाव को संपन्न कराने लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ अभयवीर चौधरी, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ राजाराम एमएसजे कॉलेज भरतपुर, चुनाव समिति सदस्य मंजुल मयंक दीक्षित, मतदान अधिकारी प्रेमपाल, कृष्ण पाल सिंह पीठासीन अधिकारी,प्रेम सिंह मतदान अधिकारी प्रथम,नवनीत शर्मा मतदान अधिकारी द्वितीय,जगदीश मतदान अधिकारी तृतीय दिनेश चंद शर्मा मतदान अधिकारी चतुर्थ को लगाया गया।

महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए 2 निर्दलीय छात्र नेताओं शुभम शर्मा व शुभम कुमार में सीधा मुकाबला था। इस दौरान शुक्रवार को महाविद्यालय में पंजीकृत 216 विद्यार्थियों में से 175 विद्यार्थी मतदाताओं द्वारा मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। शनिवार को सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में मतों की गणना

तहसीलदार ब्रजेश कुमार एवं अन्य निर्धारित सदस्यों व अधिकारियों के समक्ष की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के दावेदार शुभम कुमार को 77 मत व शुभम शर्मा को 98 मत प्राप्त हुए। इस हिसाब से शुभम शर्मा 21 मतों से विजयी घोषित किए गए। इसके बाद एसडीएम राजीव शर्मा के समक्ष मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुभम शर्मा को पद की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

​​​​​​​

इसके अलावा महासचिव पद पर मुकेश कुमार का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। उपाध्यक्ष पद के दोनों आवेदन निरस्त हो गए थे। जबकि सयुंक्त सचिव के लिए किसी भी छात्र नेता ने आवेदन नही किया था। इसके बाद विजयी छात्र संघ अध्यक्ष शुभम शर्मा को पुलिस ने अपने निर्धारित स्थान तक सुरक्षा पूर्वक पहुंचाया। विजयी छात्र संघ अध्यक्ष शुभम शर्मा का जगह जगह पर माल्यार्पण कर व साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया। समूचे इस छात्र संघ चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से थानाधिकारी भोजाराम मय जाप्ता की भूमिका सराहनीय रही।