मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

खेल मंत्री चांदना की नाराजगी ने खोली सरकार की पोल, जल्द होगा बड़ा फेरबदल!

प्रकाशित: Aug 23, 2022 19:47रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के लिए उनके ही मंत्री बड़ी परेशानी बने हुए है और कई बार ऐसा देखा गया है कि मंित्रयों की नाराजगी को सीएम गहलोत ने दूर किया है। लेकिन चुनावों से पहले इस तरह के हालात होना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि सरकार के मंत्री ही अपनी सरकार से खुश नहीं है तो जनता कैसे खुश हो सकती है।

Tiktok Star और बीजेपी नेता Sonali Phogat का निधन!

अपने ही विभाग से जुड़े एक कार्यक्रम में खेलमंत्री चांदना की नाराजगी सबके सामने खुलकर देखने को मिली। ग्रामीण ओलिंपिक के सॉन्ग लॉन्च के कार्यक्रम के दौरान देखा गया कि सीएम गहलोत ने कई बार चांदन से कहा कि वह पीछे की सीट से उठकर आगे वाली सीट पर बैठे लेकिन वे कई देर तक मना करते रहे लेकिन अंत में वह आगे आकर बैठे।

खेल मंत्री अशोक चांदना को कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने तो सीएम गहलोत ने लगातार मनुहार की तो वह आगे आकर बैठे। चांदना ने अपने ही विभाग के कार्यक्रम में भाषण भी नहीं दिया।


चांदना और क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। इससे पहले भी चांदना ने क्रीड़ा परिषद के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर चुके है और ट्विट कर इस्तीफे की पेशकश भी हैं। लेकिन उस समय सीएम ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कर दिया था लेकिन इस घटनाक्रम के बाद लग रहा है कि चांदन की नाराजगी अभी दूर नहीं हुई है। 29 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण ओलिंपिक का आयोजन किया जाएगा।