छात्रसंघ चुनावः जयपुर और बाड़मेर में नामांकन के दौरान लाठीचार्ज
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान जयपुर और बाड़मेर में जमकर हंगामा देखने को मिला है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी प्रत्याशी नरेन्द्र यादव और निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी के घायल होने की सुचना मिली है तो वहीं दो पुलिस अफसर का सिर फूटने की बात सामने आई है।
लाठीचार्ज के दौरान स्टूडेंट्स पुलिस वालों से भिड़ गए। पुलिस ने निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल चौधरी के समर्थकों की गाड़ियों पर भी जमकर लाठी बरसाई और एसयूवी के कांच तोड़ दिए।
अय्याशी वाली पार्टी, शराब-शबाब के साथ लड़कियों का मायाजाल, प्राइज 2 लाख
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने की मांग को लेकर बहस हो गई और देखते ही देखते झड़प में बदल गई। पुलिस ने निर्मल और उनकी बहन के साथ भी मारपीट की। पुलिस और एबीवीपी के कार्यकर्ता भी आमने.सामने हो गए तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें एबीवीपी के प्रत्याशी नरेंद्र और उनके समर्थकों को चोट लगी हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बागी होकर छात्रसंघ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोकेंद्र सिंह ने निहारिका जोरवाल को समर्थन दे दिया। 23 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकेंगे और 26 अगस्त को वोटिंग की जाएगी इसके बाद 27 अगस्त को काउंटिंग और रिजल्ट के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।





