मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

2 साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव, 26 अगस्त को वोटिंग और 27 को होगी गिनती

प्रकाशित: Jul 29, 2022 15:51रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव का एलान हो गया है और 26 अगस्त को प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव होंगे और 27 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी। छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र लंबे समय से मांग कर रहे हैं क्योंकि कोरोना के कारण चुनावों पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन एक बार फिर से प्रदेश के सभी कॉलेजों में चुनाव की प्रकिया शुरू होगी।

मैडम जी के पैर गंदे ना हो जाएं इसलिए कुर्सियों का बना दिया पूल!

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव कराने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री गहलोत ने विद्यार्थी संगठनों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव कराने का एलान किया था।

चुनाव कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को मतगणना सूचियों का प्रकाशन होगा।
20 अगस्त तक आपत्तियां दी जा सकेंगी।
20 अगस्त को ही अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
22 अगस्त को नामांकन दाखिल होगा।
23 अगस्त को वैध नामांकन सूचियों का प्रकाशन होगा।
26 को मतदान होगा।
27 को मतगणना होगी।