मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थान में बीजेपी ने सुभाष चंद्रा को बनाया दूसरा उम्मीदवार,कांग्रेस की बढ़ी परेशानी

प्रकाशित: May 31, 2022 17:48रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में राज्यसभा चुनावों में बीजेपी ने दूसरी उम्मीदवार के रूप में बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा का नाम तय किया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि BJP समर्थक के तौर पर चंद्रा का नाम त​य किया गया है।

KGF की तरह अब यहां मिली देश की सोने की सबसे बड़ी खादान!

सुभाष चंद्रा हरियाणा से निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस बार हरियाणा में बहुमत नहीं होने के कारण सुभाष चंद्रा ने राजस्थान से BJP से राज्यसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है। राजस्थान में भी ​संख्या बल के हिसाब से BJP एक सीट पर जीत रही है लेकिन दूसरी सीट के लिए उसे 11 वोटों की आवश्यकता है। लेकिन कांग्रेस विधायकों की नाराजगी और निर्दलीय के सहारे उसने दूसरी उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

एक सीट के लिए BJP ने घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है और उनकी जीत तय मानी जा रही है। सुभाष चंद्रा के आने से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई है और कांग्रेस-निर्दलीय विधायकों में टूट होने का डर बढ़ गया है।


BJP के 71 विधायक है और दोनों उम्मीदवारों के लिए 82 वोट चाहिए। लेकिन BJP समर्थक दूसरे उम्मीदवार को जीतने के लिए 11 वोट की आवश्यकता है तो हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के 3 विधायकों का सपोर्ट मिलना तय माना जा रहा है। इसके बाद 74 विधायक हो जाएंगे और फिर 8 वोटों की कमी रहेगी। लेकिन कांग्रेसी विधायकों के साथ निर्दलयी विधायकों को अपने पाले में लाने का काम किया जा रहा है। BJP समर्थक दूसरे उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के साथ ही बाड़ेबंदी की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।