शेखावाटी के दिग्गज नेता महरिया ने फिर थामा BJP का दामन
राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है नेताओं का दल बदल का खेल शुरू हो गया है। कई नेताओं की घर वापसी हो रही है तो कई नेता दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे है। लेकिन बीजेपी को शेखावाटी में अब बड़ी ताकत मिलती हुई दिख रही है क्योंकि 2016 में BJP से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने एक बार फिर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।
महरिया ने कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश BJP मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सुभाष महरिया के साथ पूर्व IPS गोपाल मीणा, पूर्व IPS रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व IAS पीआर मीणा, नरसी किराड़ ने BJP की सदस्यता ग्रहण की है।
इस दौरान अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी मौजूद रहे। सुभाष महरिया एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ उद्योगपति हैं। वे साल 1998, 1999 व 2004 में लोकसभा के सदस्य भी रहे है। 2009 के चुनाव में हार के बाद 2014 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस ज्वॉइन की। इसके बाद 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।
Sirohi News: सिरोही की दिशा संगीत की दुनिया मे देवनगरी का बढ़ा रहीं हैं मान
महरिया एक जाट नेता हैं और शेखावाटी में उनका अच्छा खासा वोट बैंक है। बीजेपी महरिया की ताकत जानती है और इससे उसको बड़ा फायदा होगा। महरिया अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रह चुके है तो वह BJP किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे है।





