मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

सुनीता मीणा के नेतृत्व में निर्भया स्क्वायड ने रंगे हाथ अश्लील हरकत करते हुए मौसा को पकड़ा

प्रकाशित: May 06, 2022 19:48रिपोर्ट: Navtej TV

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय हैदर अली जैदी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वायड की नोडल अधिकारी सुनीता मीना के नेतृत्व में ऑपरेशन सेफर सिटी सेफर स्ट्रीट अभियान के तहत महिला कांस्टेबलों के साथ भगत सिंह पार्क में मनचलो पर निगरानी करते हुए राउंड ले रहे थे।

तभी निर्भया टीम ने देखा कि एक व्यक्ति पार्क में बैठकर स्कूल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। वो काफी देर से ऐसा कर रहा था। तब निर्भया टीम उनके पास गई और अपना परिचय देकर पूछताछ की तो लड़की ने कहा कि यह रिश्ते में मेरा मौसा लगता है। आज स्कूल की छुट्टी के बाद मुझे गिफ्ट देने के बहाने पार्क में ले आया।

काशी विश्वनाथ के बाहर नमाज पढ़ने लगी महिला और फिर..

निर्भया ने उस व्यक्ति से बात की तो वह निर्भया टीम से ही बदतमीजी करने लगा और कहने लगा कि आप कौन होते हो मुझसे पूछताछ करने वाले मैं कुछ भी करूं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नोडल अधिकारी निर्भया स्क्वाड सुनीता मीना ने बताया कि निर्भया बालिका के मौसा कृष्ण कुमार और बालिका को आदर्श नगर थाने पर लेकर आये और निर्भया ने बच्ची की मां को थाने पर बुलाया। बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची के पिताजी नहीं है और ना ही कोई भाई बहन है यह व्यक्ति रिश्ते में इसका मौसा लगता है।

इसने लगभग 1 महीने पहले भी मेरी बेटी के साथ गलत हरकत की थी जिसके कारण हमारा झगड़ा हुआ। इसने वहां से अपना मकान खाली कर दिया था। आज फिर से इसने दोबारा ऐसा किया है। इस पर निर्भया ने व्यक्ति कृष्ण कुमार को थाना आर्दश नगर को सुपुर्द कर गिरफ्तार करवाया।