मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

सूर्य ग्रहण 2022: 30 अप्रैल को होगा पहला सूर्य ग्रहण, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Apr 29, 2022 21:49रिपोर्ट: Navtej TV

साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार के दिन लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है और इसके कई प्रकार के महत्व है। यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रह का प्रभाव किसी पर सकारात्मक तो किसी पर नकारात्मक होता है। साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण होंगे और पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को जबकि दूसरा 25 अक्टूबर हो होगा।

रंगीन मिजाज दरोगा बेटे को जेल से छुड़ाने आई मां से करवाई तेल मालिश!

पहला सूर्य ग्रहण- भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल की मध्यरात्रि यानि रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट ग्रहण होगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण है। आंशिक ग्रहण होने की वजह से चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में नहीं होंगे।


आंशिक सूर्य ग्रहण में जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इस अवस्था को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा इसलिए किसी प्रकार का सूतक मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका , प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा।