मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

सूर्यास्त के बाद भुलकर भी नहीं करें ये काम, हो जाएंगे बर्बाद

प्रकाशित: Jun 21, 2022 21:56रिपोर्ट: Navtej TV

हमारी दिनचर्या सुबह से लेकर रात तक चलती है लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे काम होते है जो सही समय पर करने बहुत जरूरी होते है। अगर आपको पैसों की कमी रहती है तो इसका मतलब आपकी दिनचर्या सही नहीं है क्योंकि आप ऐसी गलतियां कर रहे हैं जिसके कारण पैसे नहीं टिक रहे हैं। सनातन धर्म में सूर्यास्त के बाद कुछ काम करने पर पाबंदी होती है लेकिन इसके बाद भी कई लोग उन कामों को करते है जिसके कारण उनको बहुत सारी परेशानियां होती है।

Pepsi के एक ढक्कन की वजह से चली गई थी 5 लोगों की जान !

बड़े-बुजुर्गों को कई बार घर के सदस्यों को टोकता हुआ देखा जाता है कि अब सूर्य अस्त हो गया है तो यह काम मत करो अगर किया तो अच्छा नहीं होगा। आज हम आपको उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नहीं करें तो आपके लिए अच्छा होगा और घर में खुशियां बनी रहेगी।

सोने का समय और बंद दरवाजा
यदि आप गलती से भी शाम के वक्त सोते है तो यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसा करने से वह कई रोगों से पीड़ित हो सकते हैं और आयु भी कम होती है। सूर्यास्त के समय में माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है इसलिए घर के दरवाजे बंद नहीं रखने चाहिए।


झाड़ू लगाना और घर में अंधेरा रखना
हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद घर के अंदर झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि शाम के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने से लक्ष्मी रूठ जाती है। अगर शाम के समय में घर में अंधेरा रहता है तो भी आपके जीवन में अंधेरा छा जाता है।