इन गलत आदतों से रूट जाएगी मां लक्ष्मी, होगी पैसों की भंयकर कमी
इंसान के जीवन में पैसों का बहुत ज्यादा महत्व होता है और पैसों के लिए वह दिन रात मेहनत करता है। लेकिन उसके जीवन में कई ऐसी गलत आदते उसका साथ नहीं छोड़ती है जिसके कारण उसको पैसों की कमी होने लग जाती है। अगर आपको अपने जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनाकर रखनी है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
अब महिलाओं की नहीं लगेगी Night shift , सरकार का बड़ा फैसला!
नाखून चबाना- कई लोगों को नाखून चबाने आदत होती है जिसे वह सामान्य बात मानकर टाल देते है। लेकिन ऐसा सामान्य बात नहीं है और ऐसा करने से आपके जीवन में कई प्रकार की बांधाए आती है। पैसों की कमी होने का प्रमुख कारण माना जाता है।
चलना- कुछ लोगों की आदत होती है कि वह चलते समय पैरों को रगड़कर चलते है और इसी वजह से उनके पास लक्ष्मी भी नहीं आती है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की बांधाए आनी शुरू हो जाती है।

जूते-चप्पल- अगर घर के आंगन में जूते-चप्पल सही से जमे नहीं होते है तो इससे भी आपके जीवन में कई प्रकार की बांधाए आती रहती है। ऐसे घरों में मां लक्ष्मी भी ज्यादा समय तक नहीं रूकती है।
गंदी रसोई- कई लोगों की रसोई बहुत ज्यादा गंदी होती है और ऐसे में उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको अपनी रसोई को अच्छे से जमाकर रखना होगा।





