अशोक चांदना की पायलट समर्थकों को धमकी, जूते फेंक कर पायलट सीएम बने तो जल्दी बने
राजस्थान कांग्रेस में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है और इस बार जंग ऐसी हुई की मंत्री अशोक चांदना को गुस्सा आ गया। गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन के दौरान विशाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें बीजेपी नेताओं के साथ कांग्रेस के नेता और मंत्री भी शामिल हुए थे। लेकिन जब खेल मंत्री अशोक चांदना जैसे ही मंच से भाषण देना शुरू किया तो भीड़ ने विरोध करना शुरू कर दिया और मंच पर जूते व अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया।
'Shushant का Brahmastra Bollywood को करेगा बर्बाद, Justice For Sushant फिर Trend हुआ!
इसके बाद सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाने लगने शुरू हो गए। इस घटना के बाद चांदना मंच से धमकी देने लगे लेकिन इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर धमकी भरे अंदाज में मैसेज किया। उन्होंने लिखा मुझ पर जूते फिंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बनें तो जल्दी बन जाएं। क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया, फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।

चांदना के बाद उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत का भी विरोध किया गया। पायलट ने कुछ दिन पहले अपने समर्थकों से सब नेताओं का सम्मान करने के लिए कहा था और हुटिंग नहीं करने को कहा था। पायलट ने कभी भी इस प्रकार का बयान नहीं दिया जो पार्टी के खिलाफ लगे लेकिन उनके समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। जन्मदिन के दिन भी भारी भीड़ उमड़ी तो लगा सचिन की लोकप्रियता अभी कम नहीं हुई है।





