मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

राजस्थानः एक क्लिक में पढ़े राजनीति, रोजगार, अपराध और खेल से जुड़ी 10 बड़ी खबरें

प्रकाशित: Jul 28, 2022 18:24रिपोर्ट: Navtej TV

ईडी का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने आज भी धरना दिया, जल संसाधन मंत्री महेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विपक्षी आवाज दबाने के लिए कर रही हैण् उसका विरोध हम लगातार कर रहे हैं।

गहलोत का ईडी और मोदी सरकार पर तंज
सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैए गहलोत ने कहा. ईडी का जो तमाशा हो रहा है ऐसा सुना नहीं होगाए ईडी ने तीसरी बार बुलाया हैए आगे पता नहीं कब तक बुलाएंगे। देश में ईडी का आंतक है।

गहलोत सरकार में गधा.बकरा चोर गैंग को संरक्षण
कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के जयपुर पुलिस पर चोरी का बकरा 2 हजार रुपए में किसी और को बेचने के आरोप लगाने पर सियासत गरमा गई है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

आने वाले लोकसभा चुनावों में एनडीए की सरकार बनने की आंशका. टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज जयपुर पहुंचेए इस दौरान किसान संसद में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानोंए पशुपालकों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

दिनेश एमएन के नाम से ठगी का प्रयास
राजस्थान पुलिस के सीनियर आईपीएस दिनेश एमएन का वॉट्सऐप पर फोटो लगाकर पैसे मांगे जा रहे हैं। इस की जानकारी जब दिनेश एमएन को मिली को उन्होंने एसओजी और जयपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल को जानकारी दी।

पाकिस्तानी महिला एजेंटों ने भारतीय जवान को हनीट्रैप में फंसाया
पाकिस्तानी महिला एजेंट्स ने फिर एक भारतीय जवान को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। जवान वॉट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के जरिए उनके संपर्क में था और संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था। आरोपी सैन्यकर्मी शांतिमोय राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्लेन की सीट के नीचे से मिला 1 किलो सोने का बिस्किट
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने आज फिर से गोल्ड तस्करी का मामला पकड़ा है। स्पाइस जेट के विमान की सीट के नीचे से ये गोल्ड बरामद किया है।

होटल से 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को लिया हिरासत में
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 76 पर स्थित एक होटल से 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

10 करोड़ का घोटालाए संचालक समेत 8 गिरफ्तार
अजमेर में निवेशकों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़पने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आदर्श क्रेडिट को.ऑपरेटिव सोसायटी के संचालक समीर मोदी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 28 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में सोसायटी की 806 शाखाएं खोलकर जमा पूंजी का गबन किया।

एनएसआईयू की भूख हड़ताल समाप्त
महाराजा कॉलेज की जमीन अवाप्ति मामले में सरकार के खिलाफ पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे एनएसआईय कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया विधायक अमीन कागजी ने सिंडिकेट की बैठक में जमीन अवाप्ति निरस्त करने का फैसला लेने का आश्वासन दिया।