एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 10 बड़ी खबरें
अन्ना हजारे ने आतंक मचा रखा था. गहलोत
सीएम गहलोत ने अन्ना हजारे पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार को बदनाम करने का काम किया गयाए लोकपाल की बात हो रही थीए कहां गया लोकपाल। अन्ना हजारे आज खुद गायब हो गएए आंतक मचा रखा था वो पता नहीं कहां चले गए।
जालोर से वायरल हुआ था रीट पेपर
रीट.2022 की चौथी पारी का पेपर जालोर से वायरल हुआ था। फत् कोड की जांच के बाद वायरल करने वाले आरोपी परीक्षार्थी सरवन खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने की पायलट की तारीफ
कांग्रेस में गुटबाजी और खींचतान को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने बड़ा बयान देते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाने में सचिन पायलट की भूमिका की सराहना की।
कालदोष बताकर महिला से बलात्कार
जालौर जिले साचोर के चितलवाना उपखंड के जाणीपुरा गांव में कालदोष दूर करने के नाम पर एक विवाहिता के साथ रेप करने का मामला सामने आया हैए पीड़िता ने आरवा स्थित आश्रम के मुख्य पुजारी और साध्वी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करवाया है।
तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत
कोटा में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मामला भवानी मंडी पंचायत समिति के मांडवी गांव का है। दोनों बहनें बकरियां चराने घर से निकली थीं तालाब के किनारे बकरियां चराते वक्त पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गई दोनों की मौत हो गई।
कॉलेज छात्रा के साथ क्लासमेट ने किया रेप
जयपुर में कॉलेज छात्रा के साथ क्लासमेट के रेप करने का मामला सामने आया है। पार्टी के बहाने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। खोह नागोरियान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हार्दिक पांड्या, राहुल व करण जौहर को राहत
फिल्म निर्माता करण जौहर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या व के एल राहुल को लूणी थाने में दर्ज उनके खिलाफ अपराधिक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। लूणी थाने में कोर्ट इस्तगासे के जरिये डीआर मेघवाल ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्याए केएल राहुल व करण जौहर के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत परिवाद पेश कर मुकदमा दर्ज कराया था।
लंपी, से गौवंश की मौतों का आंकड़ा पहुंचा 2100 पार
पाकिस्तान के रास्ते भारत आई खतरनाक और वायरल बीमारी लंपी से राजस्थान में गौवंश की मौतों का आंकड़ा 2100 हो गया है। जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर सहित 10 जिलों में यह संक्रामक बीमारी कहर बरपा रही है।





