मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देता यह छोटा सा पौधा

प्रकाशित: Nov 23, 2021 15:46रिपोर्ट: Navtej TV
हिंदू धर्म में शुभ—अशुभ घटनाओं को लेकर कई प्रकार की भविष्यवाणियां की जाती है और इससे लोग अपने आने वाली परेशानी से बच सकते हैं। हिंदू धर्म में पेड़ पौधों को देवताओं की तरह पूजने के लिए उनको घर में लगाया जाता है। आज हम आपको हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पौधे के बारे में ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको आने वाली अच्छी और बूरी घटनाओं के बारे में जानकारी देगा। हम सब के घरों में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है और वास्‍तु शास्‍त्र में भी तुलसी को बहुत महत्‍व दिया गया है। घर में तुलसी का पौधा होने से सुख-समृद्धि के साथ घर में सकारात्‍मकता आती है।
तुलसी के पौधे की पूजा के नियम:
रविवार और एकादशी को जल न चढ़ाएं
गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए
जूते-चप्‍पल तुलसी के पास नहीं रखें
शाम को तुलसी के पास दीपक जलाए
रात के समय में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े
तुलसी के पौधे से जाने अपना भविष्य
तुलसी के पौधे में अचानक बदलाव आने पर उसे अनदेखी न करें।
तुलसी का पौधा अचानक सूख जाए तो यह किसी परेशानी के आने का संकेत है
तुलसी का नया पौधा लगाने पर वह 3 दिन में सूख जाता है तो यह पितृ दोष का संकेत है
अचानक से तुलसी का पौधा बढ़ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत होता है