मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

3.48 लाख के जाली नोट बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार, जाली नोट बनाने के उपकरण जप्त

प्रकाशित: Mar 01, 2022 17:24रिपोर्ट: Navtej TV

चित्तौड़गढ़ 28 फरवरी। जिला स्पेशल टीम एवं थाना सदर निंबाहेड़ा पुलिस ने सोमवार को थाना अंतर्गत मंडला गांव के एक रिहायशी मकान में दबिश देकर 500 एवं 100 रुपये के नकली करेंसी के रूप में 3 लाख 48 हजार 300 रुपये एवं नकली नोट बनाने के उपकरण जब्त किये है। मकान में ही नकली नोट बनाने का काम किया जा रहा था, मौके से पुलिस ने 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में नकली नोट प्रचलन की शिकायत प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांन्दू के निर्देशन में डीएसटी द्वारा नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार को डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह राणावत को सूचना मिली कि थाना निम्बाहेड़ा सदर अंतर्गत मण्डला गांव में किशन दान चारण नाम के व्यक्ति के घर नकली करेंसी बनाने का कारोबार च रहा है।

एसपी जैन ने बताया कि इस सूचना पर थानाधिकारी फूल चन्द टेलर व डीएसटी प्रभारी विक्रम राणावत के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर मण्डला गांव में किशन दान चारण के रिहायशी मकान में दबिश दी गई। जहां मौके से 500 व 100 के नोट के रूप में कुल 3,48,300 रुपये व नकली नोट बनाने के उपकरण जब्त किए गए।

मौके से पुलिस ने किशन दान पुत्र आईदान चारण निवासी मण्डला चारण एवं सोनू गोस्वामी पुत्र भगवान निवासी लदाना थाना फतेहनगर उदयपुर हाल धिनवा थाना सदर को गिरफ्तार किया गया। सोनू गोस्वामी के विरुद्ध पूर्व में थाना फतहनगर पर मुकदमा दर्ज है।