मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उदयपुर संभाग

राजस्थान में बागेश्वर सरकार ने दिया भड़काऊ बयान, जल्द होगा एक्शन

प्रकाशित: Mar 24, 2023 22:39रिपोर्ट: Navtej TV

बागेश्वर धाम पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है इसके कई कारण है। लेकिन सनातम धर्म और हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कई बार अपनी बात रखते है। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके कारण उन पर केस दर्ज हुआ है। राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर केस दर्ज किया है। उन्होंने धर्मसभा में कहा था कि राजसमंद जिले के कुम्भलगढ़ किले में जो 100 हरे झंडे लगे हैंए वहां भगवा झंडा लगवाओ। पुलिस ने इस बयान को भड़काने वाला माना है।

Bageshwar Dham के Dhirendra Krishna Shastri पर Rajasthan में केस

हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया। बयान के बाद कुछ युवाओं ने कुम्भलगढ़ किले पर उत्पात मचाने की का प्रयास किया जिसके बाद 5 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। उदयपुर शहर के गांधी ग्राउंड में गुरुवार को एक धर्मसभा की गई थी जसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ देवकीनंदन ठाकुर और बांसवाड़ा के संत उत्तम स्वामी सहित कई संत.महात्मा थे। धीरेंद्र शास्त्री ने तीन बार जिक्र किया कहाए श्डरते तो हम किसी के बाप से नहीं हैं। डरते तो वो हैं, जो बुजदिल होते हैं। हम तो वो हैंए जो कुम्भलगढ़ किले में भी भगवा झंडा लगवाकर मानेंगे।

कहा इतिहासकारों ने कहा दुर्ग में कई सालों से 2 दर्जन से ज्यादा परिवार रहते है जो एक विशेष रंग का झंड़ा लगाते है। ये परिवार हरे रंग का धार्मिक झंडा लगाते हैं लेकिन इसको लेकर कभी विवाद नहीं हुआ लेकिन बागेश्वर धाम ने इस बात को सबके सामने उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया। भारत में रहना होगा तो सीता.राम कहना होगा। उदयपुर में धोखे से एक कन्हैया चला गयाए लेकिन अब तो घर.घर में कन्हैया है। अत्याचार नहीं सहा जाएगा। मेवाड़ तो प्रतापए मीराबाई और हाड़ी रानी जैसी वीरांगनाओं की धरती है और कुम्भलगढ़ में भी भगवा फहराना है।

उन्होंने धर्मसभा में आए लोगों को कहा भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होताए चैन से नहीं बैठेंगे। मैं राजनीति करने नहीं आया हूं, केवल सनातन के लिए काम करता हूं और इसके लिए अपने प्राण भी न्यौछावर करूंगा। बागेश्वर धाम की इस नई बहस ने कई सवाल खड़े कर दिए है। शास्त्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।