मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

रोजगार के लिए सरकार से लड़ने को तैयार है बेरोजगार,7 सूत्री मांगों का प्रदर्शन

प्रकाशित: Jun 15, 2022 22:07रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेरोजगारों का विरोध एक बार फिर बढ़ने लग गया है और इसको लेकर युवा सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है। राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे बेरोजगारों ने कांग्रेस मुक्त राजस्थान अभियान का ऐलान कर दिया है।

बेरोजगारों ने कहा हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार ने अभी तक हमारी बात नहीं सुनी है। रोजगार के नाम पर लाठियां बरसाई जा रही है। इसका जवाब हम आने वाले चुनाव में वोट के माध्यम से देंगे।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। सरकार के मंत्री लिखित समझौते के बावजूद हमारी मांगों को नहीं मान रहे। आंदोलन को लाठीचार्ज करके खत्म करने की तैयारी की जा रही है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी हमारा धरना जारी रहेगा।

बेरोजगारों की 7 प्रमुख मांगे

टेक्निकल हेल्पर भर्ती में पद बढ़ाना
पंचायतीराज विभाग JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करना
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती को CET से बाहर
राजस्थान की सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों का कोटा तय करें
शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों के पद बढ़ाए
पंचायजी राज एलडीसी 2013 मुख्य परीक्षा का कलेंडर जल्द जारी हो