मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

उषा शर्मा ने संभाली मुख्य सचिव की कमान, रीट पर जारी है घमासान

प्रकाशित: Jan 31, 2022 21:24रिपोर्ट: Navtej TV

सीएम गहलोत ने उषा शर्मा को राज्य की मुख्य सचिव की कमान देने का फैसला किया है। वहीं मुख्यमंत्री ने निरंजर आर्या को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। राजस्थान में 13 साल बाद फिर से महिला मुख्य बनी है और इससे पूर्व 2009 में अशोक गहलोत के कार्यकाल में ही खुशाल सिंह को मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया था।

एक युवक की 8 पत्नियां, Romance के लिए करती है अपनी बारी का इंतजार, Video देख रहे जाएँगे हैरान

वहीं बार करें रीट पेपर लीक मामले की तो सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इस धांधली से जुड़े लोगों पर सख्त कार्यवाही करेगी और आने वाले सत्र में सख्त कानुन बनाएगी। वहीं विपक्ष इस भर्ती को कैंसिल कराने की मांग कर रहा है और फिर से भर्ती के लिए कह रहा है। सीएम ने अपने बयान में कहा है कि रद्द करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा लेकिन इस कारण लाखों लोगों पर प्रभाव पड़ेगा।

'रिवाल्वर रानी' Priyanka Mishra, जिसे एक Video की वजह से छोड़नी पड़ी नौकरी

सरकार की नाक के नीचे ही पेपर लीक हुआ है जो कई सवाल खड़े कर रहा है। सीएम ने साफ कह दिया है कि पेपर लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी और जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उन पर कड़ी कार्यवाही होगी। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि पेपर लीक में सरकार के लोग भी शामिल है और सरकार उनको बचा रही है।


अभ्यर्थी अभी भी इस उलझन में फंसे है कि सरकार आने वाले दिनों भर्ती रद्द नहीं कर दे अगर ऐसा नहीं होता है तो जिन लोगों के पास पेपर आया है तो उनको पकड़े। वहीं किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि अभी भी इस माामले में सरकार और एसओजी कई लोगों को बचा रही है।

जानकारों की माने तो इस मामले में कई बड़े लोगों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है और इस भर्ती को रद्द करने की जगह पेपर लेने वाले सभी लोगों की ट्रेस किया जा रहा है। SOG ने जयपुर के जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है और जल्द जारौली की भी गिरफ्तारी हो सकती है।