महाशिवरात्रि: 200 साल बाद फिर सोने की चमक से चमकेगा काशी विश्वनाथ का भव्य मंदिर
महाशिवरात्रि का पर्व इस बार शिव भक्तों के लिए बहुत बड़ी खुशी लेकर आया है और लगभग 200 साल बाद काशी विश्वनाथ मंदिर सोने की चमक से चमकने जा रहा है। इस धाम का लोकार्पण किया जा रहा है और मंदिर के जीर्णोद्धार और उसे और भव्य स्वरूप देने का कार्य तेजी से हो रहा है। इस बार विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में महाशिवरात्रि के दिन मंदिर के गर्भगृह की दीवारों को स्वर्णमंडित करने का कार्य पूर्व पूरा होने जा रहा है।
Ukraine में भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई, बरसाए जा रहे डंडे, बर्बरता के वीडियो आए सामने!
बाबा विश्वनाथ के विवाहोत्सव के दिन सभी भक्तों को स्वर्णमंडित गर्भगृह का दर्शन करने का अवसर मिलेगी। बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत के एक स्वर्ण व्यवसायी ने इस काम को करने की इच्छा जताई थी। गर्भगृह की दीवारों के साथ चौखट और अंत मे बाहरी दीवारों पर सोना लगाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु बाबा के स्वर्ण मंडित गर्भगृह का दर्शन कर सकेंगे।

इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया था और उसके शिखरों को स्वर्णमंडित कराने के लिए पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने सोना दान में दिया था। पीएम मोदी बाबा के दर्शन किए और सोने के काम को लेकर जो लोग काम कर रहे है उनकी तारीफ की है। पीएम ने इस कार्य को देखते हुए कहा कि यह अद्भुत और अकल्पनीय कार्य हुआ है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आएंगे।





