मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

वास्तु टिप्स: नई झाड़ू खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद

प्रकाशित: May 23, 2022 19:27रिपोर्ट: Navtej TV

हम सब के घरों में जब कोई नई चीज खरीद कर लाते है तो तिथि और वार का विशेष ध्यान रखा जाता है। लेकिन कई बार हम ऐसी गलती कर देते है जिसके बारे में हमे पता नहीं होता है जो आपके जीवन में बड़ी परेशानी खड़ी कर देता है। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और इसी वजह से उसका बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार झाडू खरीदते समय ध्यान रखना होगा नहीं तो एक गलती आपको कंगाल कर सकती है। आइए जानते हैं नई झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

क्या Amit Shah की पत्नी Tajmahal के 22 कमरों का सच जानने पहुंची, जानिए पूरा सच!

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि नई झाड़ू खरीदने का सबसे अच्छा दिन शनिवार है। इस दिन नई झाड़ू लेने का मतलब सुख-समृद्धि को बढ़ाना और मां लक्ष्मी को खुश किया जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्ल पक्ष में नई झाड़ू खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि इस दिन ऐसा करने से आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां होना शुरू हो जाती है।


वास्तु के अनुसार ईशान कोण में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में पैसे आना बंद हो जाता है। वास्‍तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए ताकि हर किसी की नजर उस पर नहीं पड़े। झाड़ू को बेडरूम, मंदिर और तिजोरी के आस-पास भी नहीं रखनी चाहिए।

किचन में झाड़ू रखने से घर में अन्न की कमी होनी शुरू हो जाती है और साथ ही सूर्यास्त के बाद भुलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। झाड़ू ऐसे स्थान पर नहीं रखें जहां किसी के पैर लगे।