वास्तु टिप्स: बेडरूम में इन चीजों के रखने से होगा पार्टनर से झगड़ा,प्यार के लिए जूझते रहेंगे
हम सब अपने घर का निर्माण और उसके अंदर की डिजाइन को वास्तु शास्त्र के अनुसार तय करते है। लेकिन कई बार हम अपने बेडरूम को लेकर छोटी—छोटी गलतियां करते है जो गृह क्लेश का कारण बन जाता है और आपका आपके जीवनसाथी के साथ हर दिन झगड़ा होना शुरू हो जाता है। अगर आपको इस तहर के झगड़ों से बचना है तो आपको कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखना होगा जो इस प्रकार के संकट से बचा सकता है।
Marital Rape: पत्नी से जबरन संबंध, फिर भी सजा नहीं,देखें Video
कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि बेडरूम में यदि वास्तु दोष हो तो आपकी जिंदगी में नकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी और आपका स्वभाव पूरी तरह से बदल जाएगा। अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप अपने घर को स्वर्ग बना सकते है जहां आपको किसी प्रकार की पेरशानी नहीं होगी।
बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचे
1- बेडरूम में कभी भी काली रात, आक्रामक जानवरों, क्रोधित मुद्रा की तस्वीर या मूर्ति को नहीं लगाना चाहिए।
2- बेडरूम में आप कभी भी पूजा घर नहीं बनाए ऐसा करने से आपके जीवन में हमेशा परेशानी रहेगी।
3- बेडरूम में यदि शीशा लगा है तो उसे कभी भी बेड के सामने नहीं लगाए।
4- बेडरूम में बंद घड़ी या खाली बर्तन नहीं रखे।
5- बेडरूम में बेड के सिरहाने हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा में ही होना चाहिए।
UP Elections 2022: Akhilesh Yadav के घर में BJP की सेंधमारी, Aparna Join BJP,देखें Video
6- बेडरूम में कपड़ों को नहीं टाकना चाहिए।
7- बेडरूम में अगर बाथरूम बना है तो उसका दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए।
8- बेडरूम में गंदगी नहीं फैलाए।
9- बेडरूम की दिवारों का कलर सफेद या हरा रखना चाहिए।
10- बेडरूम के अंदर अलमारी नहीं रखें और प्यार भरी तस्वीरें लगाए।




