मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

वास्तु टिप्स: घर की छत पर इन चीजों के रखने से होगी धन की कमी, रखें सावधानी

प्रकाशित: Jan 08, 2022 17:51रिपोर्ट: Navtej TV

हम सब लोग वास्तु टिप्स को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरतते है लेकिन कई बार ऐसी गलतियां करते है जो धन की देवी मां लक्ष्मी को नाराज कर देती है। हम अपने घर को अंदर से बहुत अच्छी तरह से सजाकर रखते है लेकिन छत पर सफाई को लेकर किसी प्रकार का ध्यान नहीं देते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कुछ ऐसे सामान जमा करके रखते है जो नकारात्मक शिक्तियों को घर में बढ़ाने का काम करती है। इसके कारण घर के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार घर की छत को हमेयरर साफ सुथरा रखना चाहिए।

Sushant Singh Rajput की एक्स Ankita ने शादी के बाद की बोल्डनेस की हदें पार! , Video

1. पुराने मटके और टूटे गमले - कई लोग घर की छत पर पुराने मटके और गमले रखते है जो बहुत ज्यादा अशुभ माना जाता है। घर के छत को साफ रखना चाहिए।

2. बांस और झाडू - घर की छत पर बांस और झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। झाडू में लक्ष्मी का वास मानते है और घर में बांस का रहना अशुभ माना जाता है।

3. रद्दी और कबाड़ - घर की छत पर अखबार या कॉपी किताब की रद्दी या किसी भी प्रकार का कबाड़ भी जमा नहीं करें। इनके होने से आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है।


4. लकड़ी और जंग लगी चीजें - छत पर किसी भी प्रकार की बेकार लकड़ी और जंग लगी चीजों को नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है।