मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

एक चुटकी नमक से बदल जाएगा भाग्य और चमकेगी आपकी किस्मत, जानें पूरा टोटका

प्रकाशित: Apr 30, 2022 19:43रिपोर्ट: Navtej TV

हम सब के जीवन में किसी ना किसी प्रकार से नमक का इस्तेमाल होता है और इसी वजह से इससे हमे कई प्रकार की फायदे होते है। लेकिन थोड़ा सा ज्यादा नमक या कम नमक आपका स्वाद बिगाड़ सकता है लेकिन एक चुटकी नमक आपकी किस्मत को भी बदल सकता है। नमक के कई ऐसे फायदे है जिनके बारे में लोगो को बहुत कम पता है ऐसे में आप एक चुटकी नमक के इस्तेमाल से अपने घर की नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सकते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक से घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते है और ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!

नकारात्मक शक्तियों से छूटकारा
आपके घर में अगर नकारात्मक शक्तियां है तो आपको इसे भगाने के लिए स्नानघर में कांच की कटोरी में समुद्री नमक डालकर रखना रखना होगा। इसके साथ एक पानी की भरी हुई बाल्टी भी उसके साथ रखनी होगी। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएगी।

धन की कमी को दूर करेगा
यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो ऐसे में एक चुटकी नमक इस परेशानी को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच और उसमें 3 या 4 लौंग रखकर किसी कोने में रख दें लेकिन ध्यान रखें वह कटोरी किसी को दिखनी नहीं चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की बारिश होनी शुरू हो जाएगी।


गृह क्लेश को दूर करेगा
किसी परिवार में आए क्लेश या झगड़े होते रहते हैं, तो ऐसे में उस घर में एक चुटकी नमक मिलाकर घर में पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों का मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।