मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

वास्तु टिप्स: गलत दिशा में लगा कैलेंडर बना देगा आपकी जिंदगी को नरक, जानें इसकी सही दिशा

प्रकाशित: Jan 17, 2022 17:58रिपोर्ट: Navtej TV

हम सब लोग अपने घर में तारीख, दिन और अन्य काम की जानकारी के लिए अपने घर में कैलेंडर जरूर रखते है। कई लोग कैलेंडर को दिवार पर लगाकर रखते है या स्टैंड कैलेंडर को किसी कोने में या टैबल पर रखते हैं। लेकिन हम लोग अपने घर को वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाते है और घर की अन्य चीजों को भी उसके अनुसार ही सजाते है।

Ticket नहीं मिलने पर SP नेता ने किया Suicide का प्रयास,देखें Video

लेकिन कई बार इस छोटे से कैलेंडर को लगाने में हम किसी प्रकार की वास्तु टिप्स का ध्यान नहीं रखते है और जहां मन करता है वहीं उसको टांग देते है या लटका देते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कैलेंडर लगाने के कई फायदे होतें है और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर में कई प्रकार की परेशानियां शुरू होने लग जाती है।

सबसे पहले आपको अपने घर से पुराना कलैंडर हटा देना चाहिए अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी जिंदगी नरक बन जाएगी। सही दिशा में कैलेंडर लगाना शुभ होता है और इसके कुछ वास्तु टिप्स भी होते हैं।



कैलेंडर लगाते समय रखें इन वास्तु टिप्स का ख्याल

1-आपको अपने घर में कैलेंडर लगाते समय इस बात को ध्यान में रखना होगा कि इसको कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस तरफ लगाने से आपके घर में अन्न की कमी आएगी।

2-कैलेंडर में ऐसी तस्वीरे नहीं होनी चाहिए जो आपके मन को उदास करें और इसके कारण घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है। नकारात्मक तस्वीरों को लगाने से आपके जीवन में भारी निराशा आएगी।

3-आपको कभी भी भूलकर कैलेंडर को घर के दरवाजे या खिड़कियों पर नहीं लगाये और ना ही अलमारी पर लटाये। ऐसा करने से आपकी जिंदगी भी कही ना कही लटकी हुई रहती है।

4- कैलेंडर में हमेशा देवी देवताओं की तस्वीरें होना अच्छा माना जाता है और इससे आपके दिन की शुरूआत अच्छी होती है।

5- कैलेंडर ऐसी जगह पर हो जहां उजाला हो सबकी नजर में रहें।