वास्तु टिप्स: इस दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से घटेगी उम्र और बढ़ेगा कर्ज, जानें पूरा सच
वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है और इसके कारण सभी लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई गतिविधियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार आपके दिन की शुरूआत से लेकर रात में सोने तक कई ऐसे काम होते है जो वास्तुशास्त्र के अनुसार होने पर आपको अच्छा परिणाम मिलता है। आज हम आपको सही दिशा में बैठकर खाना नहीं खाने के नुकसार और इसके फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में..
1. अगर आप गलती से भी दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाते है तो आज ही अपनी दिशा को बदल लें। इस दिशा की तरफ बैठकर खाना खाने से घर में हमेश अन्न की कमी रहती है और इंसान भूखा रहता है। यह दिशा यमराज की मानी जाती है तो इस वजह से आपकी सेहत और उम्र दोनों पर बूरा प्रभाव पड़ता है।
2. पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके भोजन करने से आपकी जिंदगी खुशियों से भरी होगी। आपके जीवन में अन्न और जल की कभी कमी नहीं आएगी। आपकी सेहत अच्छी होने के साथ आप पर कभी कर्ज नहीं बढ़ेगा। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से आप के घर में पैसों की आवक होने के साथ आपका व्यापार तेजी से बढ़ेगा।

3. पश्चिम दिशा को भी अच्छा माना जाता है लेकिन यह उन्हीं लोगों को ज्यादा फायदा देगी जो लोग व्यापार या नौकरी की तलाश में है। इन लोगों का दिमाग बहुत तेजी गति से काम करने लग जाता है। ऐसा करने से घर की नकारात्मक शक्ति दूर होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ही आपका किचन और डाइनिंग हॉल बना होता है अगर उनकी दिशा सही नहीं है तो उनको लेकर भी आप विशेष ध्यान रखें।

