तिजोरी में पैसों के पास रखें ये फूल, फिर होगी पैसों की बारिश
हम सब के पास पैसों को रखने के लिए एक तिजोरी होती है और इसके अंदर हम कई प्रकार की चीजे भी रखते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके करने से आपके घर में पैसों की कमी नहीं आएगी और तिजोरी पैसों से हमेशा भरी रहेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार तीजोरी को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर नहीं पड़े और इसके बाद उसमें लाल कपड़ा जरूर रखना चाहिए।
आज हम आपको ऐसे ही एक पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके फूल को घर में रखने से सारी समस्याओं का खात्मा हो सकता है। इस पेड़ का नाम पलाश है जिसके फूल को टेसू का फूल कहा जाता है। अब हम आपको टेसू का फूल रखने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। टेसू के फूल देवी.देवताओं को बहुत पसंद है। बताया जाता है कि इसमें सकारात्मक ऊर्जा होती है जो घर में आने से नकारात्मक ऊर्जाको खत्म कर देता है।
दिल्ली के करोल बाग की भूतिया रानी, यहां जाने से पुलिस भी रोकती है!
अगर आपके जीवन में पैसों को लेकर परेशानी चल रही है तो आप अपने घर में टेसू के फूल को सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से तिजोरी का पैसा कम नहीं होगा और आर्थिक तंगी जल्द ही दूर हो जाएगी। अगर आपके घर में हर दिन लड़ाई झगड़े होते है तो आप इस फूल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने मंदिर में रख दें ऐसा करने से घर में शांति बनी रहेगी।

टेसू के फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करेंगे तो आपके घर में पैसों की कमी नहीं आएगी। शुक्रवार के दिन पलाश के पेड़ की पूजा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और आपको मनचाहा फल मिल जाएगा। आप लंबे समय से बीमार चल रहे हे तो आप अपने पास इस फूल को रखे फिर आपको इसका फायदा मिलेगा।


