मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

जन्मदिन के बहाने वसुंधरा राजे ने दी ये बड़ी चेतावनी, राजस्थान जल रहा है और सरकार सो रही है

प्रकाशित: Mar 04, 2023 02:11रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को है, लेकिन उस दिन होली होने के कारण अपना जन्मदिन आज सालासर में मना रही है। इस जन्मदिन को उनके शक्ति प्रदर्शन के रूप देखा जा रहा है। इस दौरान बड़ी रैली को भी सम्बोधित किया। आज ये मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मेरा पूरा परिवार दूर दूर से आया है और मेरे साथ खड़ा है । इसके लिए में सबके आगे नतमस्तक हूं। पिछले वर्ष भी मैंने keshvaraypatan में जन्मदिन मनाया था। हनुमान जी कृपा से आज बारिश हो रही है यह बहुत शुभ संकेत है।

मोनू मानेसर एक सच्चा गौ भक्त - वीरेंद्र गोठड़ी
राजस्थान के कोने कोने से लोग आते है और मुझे प्यार देते हैं। पूरा राजस्थान मेरा परिवार है अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे डटकर खड़ा रहना सिखाया । मुश्किल आती रहती है, लोग आपको तोड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब पूरा परिवार साथ हो तो कोई भी मुश्किल नहीं होगी। दिल और दिमाग को लेकर जब जनता के बीच में उतरेंगे तो तुम्हे कोई नहीं हरा सकता । 2013 में फिर 163 सीटे हमें देकर आपने इतिहास रच दिया।


एक लाख नोकरियों की घोषणा तो कर दी । लेकिन भर्तियां ही नहीं निकल रही तो इनका क्या फायदा । आज सरकार को झेलते हुए साढ़े चार साल हो गए है और इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है । ना महिलाएं, ना दलित, ना व्यापारी, ना बच्चे। ना आमजन । केवल दुष्कर्म, लूटपाट, डकैती और गैंग बार होती है। राजस्थान जल रहा है और सरकार सो रही है । लेकिन कुछ ही दिनों में ना सरकार बचेगी ना कुर्सी बचेगी ।

सालासर में हुए धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में राजे समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजे के समर्थक चाहते हैं कि विधानसभा का चुनाव राजे के नेतृत्व में लड़ा जाए। यही वजह रही कि चार मार्च को जयपुर के प्रदर्शन के मुकाबले में सालासर के शक्ति प्रदर्शन को ज्यादा बड़ा बताया गया। राजे के प्रति समर्थन जुटाने के लिए भाजपा के अनेक विधायक तीन मार्च को ही सालासर पहुंच गए। राजे के समर्थन में सांसदों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। अनेक सांसद विधायक जयपुर वाले विरोध प्रदर्शन के बाद सालासर पहुंचे, लेकिन सांसद रामचरण बोहरा, राहुल कंसवा, निहालचंद मेघवाल, दुष्यंत सिंह के साथ साथ विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, दीप्ति माहेश्वरी, अनिता भदेल आदि सुबह से ही सालासर में मौजूद रहे। इन सांसद और विधायकों ने राजे के साथ धाम परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में आहुति भी दी। इन जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वे राजे के जन्मदिन को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। संगठन ने राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम को लेकर कोई खींचतान न हो, इसको लेकर प्रभारी अरुण ने पहले ही कह दिया था कि दोनों कार्यक्रम भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, इसलिए उनके जन्मदिन का कार्यक्रम संगठन से अलग नहीं हो सकता है।

देवनानी और भदेल:
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी पूरी तरह जयपुर में संगठन के कार्यक्रमों में नजर आए। देवनानी ने एयरपोर्ट पर प्रभारी महासचिव अरुण सिंह की अगुवानी भी की। युवा मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान देवनानी संगठन के साथ ही सक्रिय रहे। वहीं अजमेर दक्षिण की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल सुबह से ही सालासर धाम में उपस्थित रही। भदेल ने राजे के साथ बैठ कर धाम परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और हवन में भी भाग लिया। अजमेर देहात भाजपा के जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयपुर वाले प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं एडीए के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजे का जन्मदिन मनाने के लिए सालासर धाम पहुंचे। पूर्व देहात जिला अध्यक्ष बीपी सारस्वत पिछले कई दिनों से जन्मदिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। सारस्वत की ओर से अजमेर शहर में जगह जगह फ्लेक्स भी लगाए गए। अजमेर जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सालासर ले जाने में सारस्वत की भी भूमिका रही। हेड़ा के साथ सालासर जाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता बसंत सेठी भी शामिल रहे।