मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
धर्म

वियाग्रा खाने से महिला को आया होश, फिर हुआ खुलासा

प्रकाशित: Jan 05, 2022 21:50रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोग इसको रोकने के लिए कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है और इसके कई नुकसान भी हो रहे है। लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला कोरोना के कारण बीमार हुई और कोमा में चली गई। इस महिला को होश में लाने के लिए कई प्रकार के प्रयोग किए गये लेकिन सब बेअसर साबित हुई है। इसके बाद महिला को वियाग्रा दी तो उसको होश आ गया और सभी लोग इससे हैरान हो गए।

यह खबर एक बड़े न्यूज पेपर में छपी है और इसमें बताया गया कि जिस महिला की जान बचायी गयी उसका वह 37 वर्षीय नर्स है जिसका नाम मोनिका अल्मेडा है। यह महिला 45 दिनों से कोमा में थी और उसके इलाज के लिए डॉक्टरों और उसके सहकर्मियों ने उसे बचाने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन वह उसे कोमा से बाहर नहीं ला सके। इस महिला को कोरोना हुआ उसके बाद धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे खून की उल्टियां होने लगी तो अस्पताल में भर्ती कराया तो सांस लेने में दिक्कत आई।


इसके बाद ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता गया तो आईसीयू में भर्ती करवाया तो वह कोमा में ही चली गई। इसके बाद कोमा से बाहर लाने के लिए डॉक्टरों ने कई प्रकार के ट्रीटमेंट किया लेकिन असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने वियाग्रा की दवा से इलाज करने का फैसला किया और इसका असर होना शुरू हो गया। वियाग्रा की हेवी डोज ने 48 घंटों के अंदर ही महिला को कोमा से बाहर ला दिया।