मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
मध्य प्रदेश

दो मंत्रियों की बातचीत ने खोल दी शिवराज सरकार की पोल

प्रकाशित: May 12, 2022 23:58रिपोर्ट: Navtej TV

ये जो फोन पर बात करते हुए आपने वीडियो देखा वो दो मंत्रियों की आपस में बातचीत हो रही थी और इसको देखकर तो ऐसा लगता है कि बिजली कटौती पर आम जनता तो ठीक, मंत्री भी परेशान हैं। कटौती रुकवाने के लिए एक मंत्री को दूसरे मंत्री को फोन करना पड़ रहा है। एक मंत्री इसमें सत्ता में टिके रहने का गणित भी बता रहे हैं।

ये चर्चा हुई कृषि मंत्री कमल पटेल और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बीच।होशंगाबाद में मूंग की फसल पर अघोषित विद्युत कटौती के कारण किसान परेशान हो रहे हैं और मूंग की फसल को नुकसान न हो। इसके लिए कृषि मंत्री कमल पटेल भी सक्रिय हो गए हैं। मंत्री पटेल ने बुधवार को बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया कि दोनों जिलों में बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसे रोका जाए।

पटेल ने किसानों की चिंता के साथ ‘अपनी’ चिंता भी जाहिर कर दी। पटेल ने कहा कि कटौती को रोकना होगा, वरना किसानों को चार हजार करोड़ रुपये की मूंग की फसल का नुकसान हो जाएगा। किसान निपटा तो वह हमें निपटा देगा। अब दो मंत्रियों के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है।