मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपणो राजस्थान

बेरोजगारों के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, पत्नी के साथ आमरण अनशन करेंगे विकास जाखड़

प्रकाशित: Jan 13, 2022 18:47रिपोर्ट: Navtej TV

बेरोजगारों को लेकर अब तक सभी सरकारे उनके भविष्य को लेकर खिलवाड़ करती रही है और भर्ती के नाम पर इतनी धांधली होने के बाद भी सरकार का ध्यान नहीं जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजस्थान में पिछले सभी सरकारी भर्तियों में जिस तरह से धांधली की गयी है और परिवार के लोगों को फायदा पहुंचाने जैसी घटनाओं ने लाखों बेरोजगारों के साथ धोखा होने पर भी ​सरकार की अनदेखी ने अब सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर Upen Yadav करेंगे विधान सभा का घेराव,देखें Video

भर्तियों में धांधली और सख्त कानून जैसी कई मांगों को लेकर आंदोलन हुआ लेकिन इसके बाद भी सरकार नींद से नहीं जागी है। लेकिन अब देश के सेवा करने वाले जवान ने बेरोजगारों के लिए जंग लड़ने का ऐलान कर दिया है। शौर्य चक्र विजेता सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेट विकास जाखड़ ने अपनी नौकरी को छोड़कर राजस्थान के बेरोजगारों के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।

Vaccine Booster Dose के नाम पर Scam, खाली कर सकता है Bank Account,देखें Video

विकास ने सेना से त्यागपत्र देने का कारण भी भर्तियों में धांधली और गहलोत सरकार के मंत्री पर आरोप लगाते हुए दिया था। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि बेरोजगारों के हक के लिए किसी ने अपनी नौकरी दाव पर लगाकर सरकार के खिलाफ जंग लड़ने का फैसला किया है। इस जवान ने पिछले दिनों जब शहीद स्मारक पर धरना देने का ऐलान किया तो राजस्थान की तानाशाही सरकार ने पुलिस की सहायता से मारपीट करके वहां से खदेड़ दिया और जवान का अपमान किया।

लेकिन जवान ने कहा कि जब वह गोली से नहीं डरा तो पुलिस की इस पिटाई से क्या डरेगा और बेरोजगारों के लिए जंग लड़ने का ऐलान कर दिया। इस जवान राजस्थान सरकार के खिलाफ 17 जनवरी को आमरण अनशन करने का आह्वान कर दिया और वह अपने गांव में ही अनशन करेगा। इस अनशन में जवान की पत्नी सुमन पूनियां भी आमरण अनशन करेगी जो डॉक्टर बतायी जा रही है।


आने वाले दिनों में यह मामला पूरे देश में गुंजेगा क्योंकि इस जवान के साथ लाखों बेरोजगार का समर्थन है। सरकार को इस जवान को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इनकी मांगों पर जल्द से जल्द विचार करना चाहिए। विकास जाखड़ ने बताया कि राजस्थान के युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है परीक्षाओं में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है।